www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » ट्रेन से कटकर 8 से अधिक लोगों की मौत, जलगांव के पास परांडा स्टेशन की दर्दनाक घटना.

ट्रेन से कटकर 8 से अधिक लोगों की मौत, जलगांव के पास परांडा स्टेशन की दर्दनाक घटना.

Jalgaon 22 जनवरी : जलगांव से पारंडा रेलवे स्टेशन के बीच एक ट्रेन के नीचे आने से 8 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. यह लोग एक ट्रेन से यात्रा कर रहे थे, लेकिन इस ट्रेन में आग लगने की अफवाह उठते ही उक्त लोग चलती ट्रेन से नीचे कूद पड़े और दूसरी पटरी पर धड़धड़ाते हुए आ रही अन्य ट्रेन की चपेट में आ गए. इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. यह घटना 22 जनवरी को शाम साढ़े पांच बजे घटी.
सूत्रों के अनुसार पुष्पक एक्सप्रेस से जा रहे यात्रियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रेन में आग लगने की अफवाह उठी. इस बीच डर के मारे कुछ यात्री एक के बाद एक करते हुए चलती ट्रेन से नीचे कूद पड़े, लेकिन उसी वक्त दूसरी पटरी पर धड़धड़ाते हुए आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में यह लोग आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
इस दुर्घटना में अब तक 8 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, हादसे में 40 यात्री घायल होने की जानकारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में मरनेवालों की संख्या इससे अधिक हो सकती है. घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों तथा मेडिकल की टीम पहुंच गई है. घटनास्थल पर बचाव तथा राहत कार्य शुरू किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808