Chandrapur 2 फरवरी : मध्यप्रदेश तथा विदर्भ के जंगलों से बाघों की शिकार करने वाली टोलियों का सरगना अजित राजगोंड की गिरफ्तारी के बाद अब बाघों की शिकार के संदर्भ में नए नए खुलासे सामने आ रहे है.
अजित राजगोंड से सख्ती से पूछताछ कर रही वन विभाग की टीमों ने प्राप्त जानकारी के बाद राजुरा तहसील के जोगापुर जंगल से बड़े पैमाने पर बाघों के अंग तथा शिकार सामग्री बरामद की है. सरगना अजित द्वारा थाइलैंड जैसे देशों तक बाघों के अंगों की तस्करी के तार जुड़े होने की जानकारी भी सामने आ रही है, बाघों के अंगों की तस्करी के बल पर पिछले कुछ माह में सरगना अजित और बाघों के अंग खरीदने वालों के बीच 2 करोड़ से अधिक राशि का लेनदेन होने की भी जानकारी सामने आ रही है.
सरगना अजित से मिल रही जानकारी के बाद विस्तृत जांच हेतु वन विभाग ने कुल 5 विशेष जांच टीमें तैयार की है. यह टीमें मेटल डिटेक्टर साहित्य से लैस है, साथ ही इन टीमों के साथ खोजी कुत्तों का दल भी तैनात है.
यह टीमें सरगना अजित से मिली जानकारी के अनुसार राजुरा वन परिक्षेत्र के जंगलों में तलाशी अभियान चला रही है, इसी दौरान जांच टीमों को जोगापुर जंगल में बाघ के अंग और शिकार की सामग्री दिखाई दी. जप्त की गई सभी सामग्री तथा बाघों के अंग फोरेंसिक जांच के लिए रवाना किये गए है. जांच टीमों का अनुमान है कि, बहेलिया गैंग का सरगना अजित तथा उसके साथी पिछले कुछ माह में 10 से अधिक बाघों की शिकार की वारदातों में सम्मिलित हो सकते है.



Total Users : 1946
Total views : 3808