घोडाझरी तालाब में 5 युवक डूबे, पिकनिक के लिए गए थे सभीं, लापता युवकों में सगे भाइयों का समावेश
चंद्रपुर, धूलिवंदन की छुट्टी को एन्जॉय करने पिकनिक के लिए गए 5 युवक घोडाझरी तालाब में डूबने से लापता होने की दर्दनाक घटना शनिवार शाम 4 बजे उजागर हुई. इस घटना से जिले में शोक की लहर व्याप्त हुई है.
यह सभी युवक चिमूर तहसील के साटगांव कोलारी के निवासी बताए जा रहे है, जिनमें जनक किशोर गावंडे, यश किशोर गावंडे, अनिकेत यशवंत गावंडे, तेजस बालाजी गावंडे तथा संजय ठाकरे आदि का समावेश है. उक्त युवकों में से जनक तथा यश सगे भाई है, जबकि अनिकेत और तेजस उनके चचेरे भाई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त 5 युवकों के साथ साटगांव कोलारी का ही एक अन्य युवक ऐसे कुल 6 लोग पिकनिक के लिए नागभीड़ तहसील में स्थित घोडाझरी तालाब गए थे. ब्रिटिशकाल में बने इस घोडाझरी तालाब को पर्यटनस्थल के रूप में भी पहचाना जाता है, तथा सप्ताहांत में या सार्वजनिक अवकाश के दिनों में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ लगी रहती है. पूर्वी विदर्भ के जिलों से यहां आने वाले पर्यटक यहां बोटिंग के साथ साथ प्राकृतिक सुंदरता और घने जंगल तथा पहाड़ियों से घिरे झील की सुंदरता का लाभ लेते है.
साटगांव से घोडाझरी पहुंचे उक्त युवकों ने दिनभर पर्यटन का आनंद उठाया तथा बाद में वे तलोधी बालापुर के लिए जलापूर्ति हेतु बनाई गई पानी के टँकी के पास तालाब में उतरकर तैराकी का लुत्फ उठाने लगे थे. यहां पानी की गहराई ज्यादा थी, जिसका युवकों को अंदाजा नहीं था. पानी मे उतरते ही सभीं 6 युवक पानी में डूबने लगे. इस बीच आर्यन हेमराज हिंगोली नामक युवक किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब होते हुए तालाब से बाहर आ गया, लेकि
न अन्य 5 युवक तालाब में लापता हुए.
खुद को पानी से बाहर निकालने में सफल रहे युवक ने ही तालाब में उसके 5 मित्र डूबने की खबर आसपास के लोगों को दी. प्राप्त जानकारी के बाद नागभीड़ पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. समाचार लिखे जाने तक लापता युवकों की तलाश जारी थी.



Total Users : 1946
Total views : 3808