Jammu 31 मार्च : जम्मू से श्रीनगर के बीच की यात्रा अब महज 3 घंटे में पूर्ण होगी.
उधमपुर- श्रीनगर- बारामुल्ला रेल लिंक प्रोजेक्ट के तहत 272 किमी का ब्रॉड गेज रेलवे लाइन का चल रहा काम अब पूर्ण होने तथा इस नवीनतम रेल मार्ग पर ट्रायल रन पूर्ण किये जाने के बाद रेल मंत्रालय ने अब इस मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लाइन परियोजना का पिछले कुछ वर्षो से चल रहा काम अब समाप्ति की ओर होने से अब कई सालों का इंतजार खत्म हो जाएगा.
रेलवे सूत्रों के अनुसार जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन चलने से कई घंटों की समय बचत होगी. रेलवे प्रशासन ने दावा किया है कि, इस वंदे भारत ट्रेन से कटरा से श्रीनगर कि यात्रा अब केवल 3 घंटे में होगी. सड़क से इसी यात्रा को तय करने में में 6 से 7 घंटे का समय लगता है.
रेलवे प्रशासन के अनुसार फिलहाल वंदेभारत को कटरा से श्रीनगर के बीच चलाने की योजना बनायी गयी है. अभी वैली में श्रीनगर से लेकर संगलदान तक ट्रेनों का आवागमन हो रहा है. अब संगलदान से कटरा तक रेललाइन चालू होने के बाद इन ट्रेनों को कटरा तक चलाया जा सकता है.
गौरतलब है कि, उधमपुर- श्रीनगर- बारामुल्ला रेल लाइन परियोजना का काम वर्ष 2009 में काजीगुंड-बारामुल्ला सेक्शन के बीच शुरू हो गया था. वर्ष 2013 में 18 किलोमीटर बनिहाल-काजीगुंड सेक्शन बनकर तैयार हुआ, वर्ष 2014 में 25 किलोमीटर का ऊधमपुर-कटरा सेक्शन पूर्ण हुआ, वर्ष 2023 में बनिहाल से संगलदान और अब संगलदान से कटरा के बीच शुरू होने वाली है.
दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज चिनाब ब्रिज इस परियोजना का मुझट हिस्सा है.इस रेलमार्ग पर जगह जगह पर बने टनल, पुल और वैली से अब यह रेल सफर और अधिक आनंदमय और सुरक्षित होगा.



Total Users : 1946
Total views : 3808