Chandrapur 1 अप्रैल : शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) संलग्न युवासेना के जिलाध्यक्ष विक्रांत सहारे के खिलाफ पुलिस ने एक कंपनी के अधिकारी से फिरौती मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है.
वेकोलि की भटाली ओपनकास्ट खदान में कार्यरत ठेका कंपनीं कावेरी कंपनी के प्रबंधक की शिकायत पर रामनगर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है. आरोप है कि, सहारे ने इस कंपनी के प्रबंधक से एक मामले में 5 लाख की फिरौती मांगी थी.
पुलिस सूत्रों के अनुसार कावेरी कंपनी में एक अल्पवयस्क बालक कार्यरत था, जब यह बात कंपनी के अधिकारियों को पता चली, उन्होंने अल्पवयस्क बालक को काम से हटा दिया था. इस बात पर सहारे उस बालक की माँ के साथ कंपनी में दाखिल हुआ और बालक के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत श्रम आयुक्त के पास की. इस झूठी शिकायत पर कंपनी के अधिकारियों ने सहारे से पूछताछ की, इस पर शिकायत वापस लेने के लिए सहारे ने कंपनी के प्रबंधकों से 5 लाख की फिरौती की मांग की. कंपनी प्रबंधकों की शिकायत पर पुलिस ने सहारे के खिलाफ मामला दर्ज किया है.



Total Users : 1946
Total views : 3808