www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता हर्ष बोहरे के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामलाजिला परिषद के कार्यकारी अभियंता हर्ष बोहरे के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज, अन्य 2 कर्मी भी फंसे

जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता हर्ष बोहरे के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामलाजिला परिषद के कार्यकारी अभियंता हर्ष बोहरे के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज, अन्य 2 कर्मी भी फंसे

Chandrapur 11 अप्रैल : जिला परिषद के ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता हर्ष यशोराम बोहरे के खिलाफ 4.20 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया गया है. इसी मामले में ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में ही कार्यरत वरिष्ठ सहायक सुशील मारोती गुंडावार तथा परिचर मतीन फारुख शेख के खिलाफ भी एसीबी ने कार्रवाई की है.
यह कार्रवाई जिवती निवासी एक ठेकेदार की शिकायत पर भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग की स्थानीय टीम ने की है. उक्त ठेकेदार को राज्य सरकार के जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत जिवती तथा राजुरा तहसील में कुल 23 गांवों में जलापूर्ति का काम मिला था, इसमें से 10 गांवों का काम पूर्ण किये जाने के बाद संबंधित ठेकेदार ने कामों के बिल जिला परिषद के ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में पेश किए थे. इनमें से 5 गांवों के कामों का 43 लाख के बिल की रकम ठेकेदार को प्राप्त हुई थी, शेष 5 गांवों के कामों के बिल की मंजूरी हेतु उक्त ठेकेदार को कार्यकारी अभियंता हर्ष बोहरे ने स्वयं के लिए 4 लाख तथा अपने सहयोगियों के लिए 20 हजार ऐसे कुल मिलाकर 4.20 लाख रुपयों की मांग की थी.
ठेकेदार ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग से की, जिसके आधार पर एसीबी अधिकारियों ने जाल बिछाया और वरिष्ठ सहायक सुशील गुंडावार को ठेकेदार की तरफ से 4.20 लाख की रिश्वत स्वीकारी. इनमें से 20 हजार रुपये स्वयं के लिए रखते हुए गुंडावार ने शेष 4 लाख की रकम कार्यालय के परिचर मतीन फारुख शेख के हाथों कार्यकारी अभियंता बोहरे के घर भेज दी. एसीबी अधिकारियों ने कार्यकारी अभियंता बोहरे तथा वरिष्ठ सहायक गुंडावार को हिरासत में लिया है, साथ ही रकम घर तक पहुंचाने वाले मतीन शेख को भी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.
यह कार्रवाई एसीबी की पुलिस उप अधीक्षक मंजूषा भोसले तथा उनकी सहयोगी टीम ने की है. दर्ज, अन्य 2 कर्मी भी फंसे

यह कार्रवाई एसीबी की पुलिस उप अधीक्षक मंजूषा भोसले तथा उनकी सहयोगी टीम ने की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808