Chandrapur 21 April : पिछले 2 दिनों से जिले में सूरज आग बरस रहा है. जिले में सोमवार को 45.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो सिर्फ राज्य या देश में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में सर्वाधिक बताया जा रहा है.
जिले में रविवार को 44.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था, जो इस वर्ष का अब तक का सबसे अधिक माना गया था, सोमवार को इस तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ और तापमान 46.6 डिग्री तक पहुंच गया.जिले में दर्ज हुआ यह तापमान न केवल विदर्भ या महाराष्ट्र में सर्वाधिक रहा अपितु यह तापमान समूचे विश्व मे सर्वाधिक घोषित हुआ.
विश्व के तापमान का ब्यौरा देनेवाली वेबसाईट के अनुसार चंद्रपुर का यह तापमान 45.6 समूचे विश्व में अत्यधिक दर्ज हुआ है.
वेबसाइट के अनुसार विश्व के सबसे 15 गर्म शहरों में चंद्रपुर अव्वल रहा है. इस सूची में 15 में से 11 शहर भारतवर्ष से संबंधित है. जिनमें झारसगुड़ा, ब्रम्हपुरी, अमरावती, सिद्धी, राजनांदगांव, प्रयागराज, खजुराहो,अकोला और आदिलाबाद का समावेश है.



Total Users : 1946
Total views : 3808