Chandrapur : मंगलवार 18 जुलाई को जिले में महज 24 घंटे में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे अब जिले के जलाशयों में तेजी से जलसंचय बढ़ने लगा है, जिले के 3 जलाशय लबालब हो चुके है, जिनसें पानी छोड़ना शुरू हो गया.
जो बांध शतप्रतिशत भर चुके है, उनमें असोलमेंढा, चंदई तथा चारगांव का समावेश है. उल्लेखनीय है कि, चारगांव बांध से निकलने वाला पानी ही इराई बांध में जमा होता है. चारगांव डैम से 58.300 क्युमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है जिससे इराई डैम भी 50 प्रतिशत से अधिक भर गया है, तथा इसमें पल पल इजाफा हो रहा है. जिले का लभानसराड डैम भी शतप्रतिशत भरने की कगार पर पहुंच गया है. घोडाझरी डैम में भी 60 प्रतिशत पानी जमा हो चुका है. असोलमेंढा से 16.600 तथा चंदई डैम से 7.200 क्युमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है. यह भी उल्लेखनीय है कि, इराई बांध के क्षेत्र में मंगलवार 18 जुलाई को 235 मिमी बारिश दर्ज की गई है. मंगलवार को चंद्रपुर तहसील में 200, बल्लारपुर 150, पोंभुरना 110, वरोरा 95 तथा मूल एवं सावली तहसील में 90 मिमी तक बारिश दर्ज की गई.



Total Users : 1946
Total views : 3808