www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Uncategorized » जिले के 3 डैम हुए ओव्हरफ़्लो, इराई डैम भरा 50 प्रतिशत

जिले के 3 डैम हुए ओव्हरफ़्लो, इराई डैम भरा 50 प्रतिशत

Chandrapur : मंगलवार 18 जुलाई को जिले में महज 24 घंटे में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे अब जिले के जलाशयों में तेजी से जलसंचय बढ़ने लगा है, जिले के 3 जलाशय लबालब हो चुके है, जिनसें पानी छोड़ना शुरू हो गया.

जो बांध शतप्रतिशत भर चुके है, उनमें असोलमेंढा, चंदई तथा चारगांव का समावेश है. उल्लेखनीय है कि, चारगांव बांध से निकलने वाला पानी ही इराई बांध में जमा होता है. चारगांव डैम से  58.300 क्युमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है जिससे इराई डैम भी 50 प्रतिशत से अधिक भर गया है, तथा इसमें पल पल इजाफा हो रहा है. जिले का लभानसराड डैम भी शतप्रतिशत भरने की कगार पर पहुंच गया है. घोडाझरी डैम में भी 60 प्रतिशत पानी जमा हो चुका है. असोलमेंढा से 16.600 तथा चंदई डैम से 7.200 क्युमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है. यह भी उल्लेखनीय है कि, इराई बांध के क्षेत्र में मंगलवार 18 जुलाई को 235 मिमी बारिश दर्ज की गई है. मंगलवार को चंद्रपुर तहसील में 200, बल्लारपुर 150, पोंभुरना 110, वरोरा 95 तथा मूल एवं सावली तहसील में 90 मिमी तक बारिश दर्ज की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808