www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » राजुरा फायरिंग मामले में 2 गिरफ्तार, आरोपियों में एक अवयस्क का समावेश

राजुरा फायरिंग मामले में 2 गिरफ्तार, आरोपियों में एक अवयस्क का समावेश

 

Chandrapur : राजुरा निवासी तथा भाजयुमो के पदाधिकारी सचिन डोहे की पत्नी पूर्वाषा की फायरिंग में हुई मौत के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों में एक अवयस्क का समावेश है.

रविवार रात 9 बजे पूर्वाषा की फायरिंग में अकारण मौत हो गयी थी, इस फायरिंग में लल्ली उर्फ बलदेवसिंह शेरगिल नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिस पर चंद्रपुर अस्पताल में उपचार शुरू है. यह घटना राजुरा के सोमनाथपुरा परिसर में हुई थी. इस परिसर में सचिन डोहे का मकान है, तथा लल्ली शेरगिल उनके पड़ोस में रहता है. रात 9 बजे के करीब 2 हमलावरों ने अचानक लल्ली पर हमला कर दिया था, एक हमलावर के हाथ में पिस्तौल था, जिसे देखकर लल्ली ने भागते हुए डोहे के घर में छिपने का प्रयास किया. हमलावर ने लल्ली की दिशा में फायरिंग की थी, बाहर हो रही आवाजें सुनकर सचिन की पत्नी पूर्वाषा ने दरवाजा खोलकर बाहर झांकने की कोशिश की, इसी बीच लल्ली का पीछा कर रहे हमलावर में से एक ने लल्ली की तरफ फायरिंग शुरू की, जिसमें पूर्वाषा के सीने में गोली लगी और उसकी बेवजह मौत हो गयी. इस हमले में लल्ली की पीठ और कमर में गोली लगी थी. इस घटना से जिले में खलबली मच गई थी तथा राजुरा शहर में तनाव की स्थिति निर्माण हो गयी थी.

राजुरा पुलिस ने इस मामले में जिन 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है उनमें लबज्योतसिंह हरदेवसिंह देवल (20) तथा 17 वर्षीय अल्पवयस्क का समावेश है. दोनों आरोपी सोमनाथपुरा के ही निवासी है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने लल्ली के साथ चल रही पुरानी दुश्मनी के तहत इस हमले को अंजाम दिया है. लल्ली ने एक वर्ष पूर्व लल्ली ने आरोपी लबज्योतसिंह के किसी अपराध की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके आधार पर लबज्योतसिंह के खिलाफ पुलिस ने हथियारबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया था, आरोपियों का कहना है कि, लल्ली ने उसके भाई के साथ मारपीट भी की थी, तबसे वे लल्ली का बदला लेने की फिराक में थे. फायरिंग के बाद से दोनों  आरोपी रफूचक्कर हो गए थे.

इस फायरिंग में आरोपियों की तरफ से कुल 4 राउंड फायर किए गए थे, जिनमें से एक गोली लल्ली की पीठ पर और एक अन्य गोली पूर्वाषा को लगी थी. घटना के दौरान पूर्वाषा के पति सचिन डोहे घर मे उपस्थित नहीं थे. पुलिस ने आरोपियों की तरफ से देसी कट्टा तथा 3 कारतूस जब्त किए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808