www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Uncategorized » वड़सा – गड़चिरोली नई रेल लाइन का काम शीघ्र ही, 322 करोड़ का टेंडर जारी

वड़सा – गड़चिरोली नई रेल लाइन का काम शीघ्र ही, 322 करोड़ का टेंडर जारी

 

Gadchiroli 25 जुलाई : गड़चिरोली जिले में वड़सा और गड़चिरोली के बीच नई ब्रॉडगेज रेल लाइन बिछाने की दिशा में भारतीय रेलवे ने प्रयास शुरू कर दिए है, इस संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 322 करोड़  60 लाख का टेंडर जारी कर दिया है. जिससे इस नई रेल लाइन का कार्य शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद जग गयी है.

वड़सा और गड़चिरोली के लिए प्रस्तावित नई ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना के लिए जारी हुए टेंडर के तहत दोनों स्टेशनों के बीच संभावित पुलों का डिजाइन, इमारतें, सॉइल वर्क, बड़े और छोटे पुलों का निर्माण, सेवा भवन, मशीन क्रश्ड गिट्टी की आपूर्ति, रेलवे सामग्री का परिवहन आदि काम पूर्ण किये जायेंगे. उक्त कामों को पूर्ण करने के लिए 20 माह की समयावधि तय की गई है. अनुमान है कि, उक्त कामों के बाद वड़सा और गड़चिरोली के बीच प्रत्यक्ष रूप से नई ब्रॉडगेज रेल पटरी बिछाने का काम शुरू होगा. उल्लेखनीय है कि,  गड़चिरोली के सांसद अशोक नेते ने हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहा से मुलाकात कर उनसे इस परियोजना के कामों के शुभारंभ समारोह को उपस्थित रहने की गुजारिश की.

यह भी उल्लेखनीय है कि, नक्सल प्रभावित और आदिवासी जिले के रूप में गड़चिरोली की पहचान है. इस जिले में प्रचुर मात्रा में खनिज संपत्ति है,  लेकिन औद्योगिक रूप से यह जिला अभी तक विकसित नहीं हो सका है. उम्मीद जताई जा रही है कि, वड़सा और गड़चिरोली के बीच रेलवे शुरू होने से इस जिले में विकास को नई गति प्राप्त होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808