www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » महाराष्ट्र – तेलंगाना यातायात ठप, राजुरा पुलिया पर वर्धा नदी का पानी, इराई बांध में 84 प्रतिशत पानी

महाराष्ट्र – तेलंगाना यातायात ठप, राजुरा पुलिया पर वर्धा नदी का पानी, इराई बांध में 84 प्रतिशत पानी

Chandrapur :  तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते वर्धा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है, राजुरा पुल के ऊपर से पानी बहना शुरू हुआ है, जिससे महाराष्ट्र और तेलंगाना के बीच यातायात ठप हो गयी है.

गौरतलब है कि, वर्धा नदी पर बना राजुरा पुल महाराष्ट्र और तेलंगाना राज्यों को जोड़ता है, चंद्रपुर से  तेलंगाना के आसिफाबाद और आदिलाबाद होते हुए हैदराबाद जाने के लिए इसी पुल से होकर गुजरना पड़ता है.

वर्धा नदी का जलस्तर बढ़ने से बल्लारपुर और सास्ती के बीच का मार्ग भी बंद हो चुका है. चंद्रपुर जिले में बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर जहां पुलों पर से पानी गुजरने से मार्ग बंद हुए है, उनमें धानोरा – भोयगाव, गोवरी – पोवनी, कोरपना – कोडशी, रूपापेठ – मांडवा, पारडी – रूपापेठ, कोडशी – पिपरी, विरुर स्टेशन – वरूर, विरुर स्टेशन – लाठी का समावेश है.

इराई बांध में 84 प्रतिशत पानी

चंद्रपुर शहर के समीप इराई नदी पर बना इराई बांध 84 प्रतिशत भर गया है. इस बांध की जलसंग्रहण क्षमता 207.500 मीटर की है, शुक्रवार 28 जुलाई को सुबह 11 बजे तक इस बांध का जलस्तर 206.850 मीटर तक पहुंच चुका था, इस बांध का जलस्तर जितनी तेजी से बढ़ते जा रहा है, उसे देखते हुए इस बांध के दरवाजे किसी भी समय खोले जा सकते है. इराई बांध के दरवाजें खोले जाने पर इराई नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808