www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » बुलढाणा में 2 निजी बसों की टक्कर में 6 की मौत, अमरनाथ यात्रा से लौट रहे थे भाविक

बुलढाणा में 2 निजी बसों की टक्कर में 6 की मौत, अमरनाथ यात्रा से लौट रहे थे भाविक

Buldhana 29 जुलाई :  निजी ट्रैवल्स कंपनियों की 2 बसों में हुई टक्कर में 6 यात्रियों की मौत हुई. दुर्घटना ने 25 से अधिक यात्री घायल हुए, घायलों में से कई यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.  यह दुर्घटना नागपुर मुंबई महामार्ग पर मलकापुर के पास  शनिवार तड़के 3 बजे हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा कर लौट रहे यात्रियों को लेकर एक बस हिंगोली की ओर लौट रही थी. इस बस की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य निजी कंपनी की बस से हुई. इस दुर्घटना में 6 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हुई. अमरनाथ से लौट रही बस में 40 यात्री थे, जबकि अन्य बस में 30 यात्री थे. दूसरी बस नागपुर से नाशिक की दिशा में जा रही थी. दुर्घटना नेशनल हाइवे क्रमांक 6 पर हुई. दोनों बसों की आमने सामने भिड़ंत होने से दोनों बसें चक्काचुर हो गयी. घायलों को बुलढाणा जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808