Buldhana 29 जुलाई : निजी ट्रैवल्स कंपनियों की 2 बसों में हुई टक्कर में 6 यात्रियों की मौत हुई. दुर्घटना ने 25 से अधिक यात्री घायल हुए, घायलों में से कई यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. यह दुर्घटना नागपुर मुंबई महामार्ग पर मलकापुर के पास शनिवार तड़के 3 बजे हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा कर लौट रहे यात्रियों को लेकर एक बस हिंगोली की ओर लौट रही थी. इस बस की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य निजी कंपनी की बस से हुई. इस दुर्घटना में 6 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हुई. अमरनाथ से लौट रही बस में 40 यात्री थे, जबकि अन्य बस में 30 यात्री थे. दूसरी बस नागपुर से नाशिक की दिशा में जा रही थी. दुर्घटना नेशनल हाइवे क्रमांक 6 पर हुई. दोनों बसों की आमने सामने भिड़ंत होने से दोनों बसें चक्काचुर हो गयी. घायलों को बुलढाणा जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है.



Total Users : 1946
Total views : 3808