www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » नागपुर की भाजपा नेता सना खान लापता, अनहोनी की आशंका

नागपुर की भाजपा नेता सना खान लापता, अनहोनी की आशंका

Nagpur 8 अगस्त : नागपुर की भाजपा नेता सना खान (40) यकायक लापता हुई है, उनके साथ अनहोनी होने की आशंका जताई जा रही है. इस संदर्भ में सना के परिजनों ने नागपुर के मानकापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है. परिजनों के अनुसार सना जबलपुर गयी थी, लेकिन 1 अगस्त से उनका कहीं अता पता नहीं है, और ना ही उनसे कोई संपर्क हो रहा है. परिजनों ने सना के साथ कोई अनहोनी की आशंका जताई है. पुलिस आगे की जांच कर रही है. सना नागपुर पश्चिम में भाजपा के अल्पसंख्यक सेल की पदाधिकारी है.

सना के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार सना जबलपुर के निवासी  किसी अमित नामक व्यक्ति से मिलने गयी थी, परिजनों ने अमित से फोन पर सना के बारे में पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसका किसी बात पर सना से विवाद हुआ था, तत्पश्चात वह वापस लौट गई, परिजनों का कहना है कि, वह अब भी घर वापस नहीं लौटी है.

बताया जाता है कि, अमित जबलपुर में एक ढाबा चलाता है, वह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है. उसके खिलाफ संगीन अपराध दर्ज है. पैसों के लेन देन को लेकर चल रहे किसी विवाद को सुलझाने अमित ने सना को जबलपुर बुलाया था. नागपुर पुलिस सना की तलाश में जबलपुर जाकर आयी है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808