Nagpur 8 अगस्त : नागपुर की भाजपा नेता सना खान (40) यकायक लापता हुई है, उनके साथ अनहोनी होने की आशंका जताई जा रही है. इस संदर्भ में सना के परिजनों ने नागपुर के मानकापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है. परिजनों के अनुसार सना जबलपुर गयी थी, लेकिन 1 अगस्त से उनका कहीं अता पता नहीं है, और ना ही उनसे कोई संपर्क हो रहा है. परिजनों ने सना के साथ कोई अनहोनी की आशंका जताई है. पुलिस आगे की जांच कर रही है. सना नागपुर पश्चिम में भाजपा के अल्पसंख्यक सेल की पदाधिकारी है.
सना के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार सना जबलपुर के निवासी किसी अमित नामक व्यक्ति से मिलने गयी थी, परिजनों ने अमित से फोन पर सना के बारे में पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसका किसी बात पर सना से विवाद हुआ था, तत्पश्चात वह वापस लौट गई, परिजनों का कहना है कि, वह अब भी घर वापस नहीं लौटी है.
बताया जाता है कि, अमित जबलपुर में एक ढाबा चलाता है, वह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है. उसके खिलाफ संगीन अपराध दर्ज है. पैसों के लेन देन को लेकर चल रहे किसी विवाद को सुलझाने अमित ने सना को जबलपुर बुलाया था. नागपुर पुलिस सना की तलाश में जबलपुर जाकर आयी है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है.



Total Users : 1946
Total views : 3808