Mumbai 8 सितंबर : मुंबई में बहुचर्चित एक एयर होस्टेस की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस कस्टडी में मृतावस्था में पाए जाने से हड़कंप मच गया हैं. यह आरोपी पुलिस हिरासत में एक शौचालय में फांसी पर झूलता नजर आया.
गौरतलब है कि, पिछले सप्ताह मुंबई के मरोल इलाके में एक फ्लैट में रूपल ओग्रे नामक एक 25 वर्षीय युवती की हत्या की घटना सामने आई थी. छत्तीसगढ़ राज्य की यह युवती एयर होस्टेस बनने का सपना लिए मुंबई में दाखिल हुई थी, वह एक एयरलाइन्स कंपनी में बतौर प्रशिक्षु एयरहोस्टेस के रूप में कार्य भी कर रही थी.
इस घटना के संदर्भ में पुलिस ने छानबीन के बाद युवती की इमारत में साफ सफाई करने वाले विक्रम अठवाल नामक 40 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया था, उसने रूपल की हत्या किये जाने की बात भी कबूल की थी. गिरफ्तारी के बाद आरोपी विक्रम मुंबई के अंधेरी पुलिस की हिरासत में था.



Total Users : 1946
Total views : 3808