www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » E-Paper » एयर होस्टेस की हत्या में गिरफ्तार आरोपी पुलिस कस्टडी में मृत पाया गया, शौचालय में लगा ली फांसी

एयर होस्टेस की हत्या में गिरफ्तार आरोपी पुलिस कस्टडी में मृत पाया गया, शौचालय में लगा ली फांसी

Mumbai 8 सितंबर : मुंबई में बहुचर्चित एक एयर होस्टेस की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस कस्टडी में मृतावस्था में पाए जाने से हड़कंप मच गया हैं. यह आरोपी पुलिस हिरासत में एक शौचालय में फांसी पर झूलता नजर आया.

गौरतलब है कि, पिछले सप्ताह मुंबई के मरोल इलाके में एक फ्लैट में रूपल ओग्रे नामक एक 25 वर्षीय युवती की हत्या की घटना सामने आई थी. छत्तीसगढ़ राज्य की यह युवती एयर होस्टेस बनने का सपना लिए मुंबई में दाखिल हुई थी, वह एक एयरलाइन्स कंपनी में बतौर प्रशिक्षु एयरहोस्टेस के रूप में कार्य भी कर रही थी.
इस घटना के संदर्भ में पुलिस ने छानबीन के बाद युवती की इमारत में साफ सफाई करने वाले विक्रम अठवाल नामक 40 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया था, उसने रूपल की हत्या किये जाने की बात भी कबूल की थी. गिरफ्तारी के बाद आरोपी विक्रम मुंबई के अंधेरी पुलिस की हिरासत में था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808