www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » मनोज जरांगे ने अनशन स्थगित करने की दी पेशकश, सरकार को दिया एक माह का अल्टीमेटम

मनोज जरांगे ने अनशन स्थगित करने की दी पेशकश, सरकार को दिया एक माह का अल्टीमेटम

Jalna 12 सितंबर : मराठा समाज को आरक्षण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे मनोज जरांगे ने सरकार को एक माह का अल्टीमेटम देते हुए अपना आंदोलन स्थगित करने की पेशकश दी. 

अंतरवाली सराटी गांव में अनशन कर रहे जरांगे ने आन्दोलनस्थल पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए अपना अनशन स्थगित करने की सरकार को पेशकश देते हुए कहा कि, वे कभी मराठा समाज के साथ गद्दारी नहीं करेंगे, अगर इस एक माह में सरकार ने मराठा समाज को समग्र आरक्षण घोषित नहीं किया तो वे एक माह बाद इससे भी बड़ा अनशन आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि, सराटी में आरक्षण की मांग कर रहे आंदोलनकारियों के खिलाफ दायर सभीं मामले रद्द करने चाहिए. उन्होंने कहा कि, यह उनके अकेले का आंदोनल था, लेकिन समाज के नागरिकों ने इसे जनांदोलन का स्वरूप दिया. उन्होंने कहा कि, वे कभी ऐसा कदम नही उठाएंगे जिससे समाज को दाग लगेगा. उन्होंने कहा कि, उनके सरकार को 5 सवाल हैं, समिति की रिपोर्ट चाहे जो हो, महाराष्ट्र के मराठा समाज को समग्र प्रमाणपत्र मिलने चाहिए, आंदोलनकारियों के खिलाफ दायर सभी मामले रद्द करें, दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, उदयन राजे और संभाजी राजे यहां उपस्थित होकर लिखित रूप से आश्वासन देते हो, तो ही वे अनशन खत्म करेंगे. वे समाज के लिए एक कदम पीछे लेने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि, मराठा समाज की आरक्षण के लिए यह अंतिम लड़ाई हैं, दूरदृष्टि के बगैर तथा वाहनों को जलाकर आरक्षण मिलेगा नहीं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर एक माह में सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो अगले माह 12 अक्टूबर को एक विराट जनसभा लेकर मराठा समाज का बड़ा अनशन शुरू करेंगे. राज्यभर में अहिंसक रूप से आंदोलन होगा. समाज की प्रतिष्ठा को दाग नहीं लगना चाहिए.

जरांगे की इस पेशकश के बाद राज्य सरकार क्या भूमिका अपनाती है, और जरांगे का अनशन स्थगित होता हैं, या जारी रहता हैं, इस ओर सबकी निगाहें लगी हुई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808