www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Uncategorized » अमरावती से पुणे के लिए नई ट्रेन, 13 नवंबर से दौड़ेगी प्रतिदिन

अमरावती से पुणे के लिए नई ट्रेन, 13 नवंबर से दौड़ेगी प्रतिदिन

Pune 12 नवंबर : अमरावती से पुणे के लिए प्रतिदिन के लिए एक नई ट्रेन की घोषणा रेल मंत्रालय ने की है. यह ट्रेन 13 नवंबर से रोजाना दौड़ेगी.
रेलवे सूत्रों के अनुसार 11025/11026 क्रमांक की यह ट्रेन पुणे से भुसावल तक मध्य रेलवे के तहत चलाई जाती थी, उसे अब अमरावती तक चलाने का निर्णय हुआ है. यह ट्रेन पुणे से सुबह 11.05 को रवाना होकर दौण्ड, अहमदनगर, मनमाड होते हुए रात 12.55 को अमरावती पहुंचेगी. अमरावती से यह ट्रेन रात 10.50 को रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 11. 25 को पुणे में पहुंचेगी.इस ट्रेन को उरली, दौण्ड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड,चालीसगांव, काजगावँ, Uruli, पाचोरा, जलगांव, भुसावल, बोदवड़,मलकापुर,नांदुरा, शेगावँ, अकोला, बडनेरा में स्टॉपेज दिए गए है. ट्रेन में 1 एसी चेयर कार, 1 स्लीपर कोच, 13 नॉन एसी चेयर कार, समेत 2 जनरल कोच रहेंगे. इस विस्तारित ट्रेन के संचालन के बाद पुणे- अमरावती के बीच दौड़ने वाली 01101/01102 ट्रेन को अब रद्द कर दिया गया है. इस ट्रेन का आरक्षण आईआरसीटीसी की वेबसाइट सहित सभीं आरक्षण काउंटर पर उपलब्ध कराया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808