Pune 12 नवंबर : अमरावती से पुणे के लिए प्रतिदिन के लिए एक नई ट्रेन की घोषणा रेल मंत्रालय ने की है. यह ट्रेन 13 नवंबर से रोजाना दौड़ेगी. 
रेलवे सूत्रों के अनुसार 11025/11026 क्रमांक की यह ट्रेन पुणे से भुसावल तक मध्य रेलवे के तहत चलाई जाती थी, उसे अब अमरावती तक चलाने का निर्णय हुआ है. यह ट्रेन पुणे से सुबह 11.05 को रवाना होकर दौण्ड, अहमदनगर, मनमाड होते हुए रात 12.55 को अमरावती पहुंचेगी. अमरावती से यह ट्रेन रात 10.50 को रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 11. 25 को पुणे में पहुंचेगी.
इस ट्रेन को उरली, दौण्ड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड,चालीसगांव, काजगावँ, Uruli, पाचोरा, जलगांव, भुसावल, बोदवड़,मलकापुर,नांदुरा, शेगावँ, अकोला, बडनेरा में स्टॉपेज दिए गए है. ट्रेन में 1 एसी चेयर कार, 1 स्लीपर कोच, 13 नॉन एसी चेयर कार, समेत 2 जनरल कोच रहेंगे. इस विस्तारित ट्रेन के संचालन के बाद पुणे- अमरावती के बीच दौड़ने वाली 01101/01102 ट्रेन को अब रद्द कर दिया गया है. इस ट्रेन का आरक्षण आईआरसीटीसी की वेबसाइट सहित सभीं आरक्षण काउंटर पर उपलब्ध कराया गया है
.




Total Users : 1946
Total views : 3808