www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 26, 27 जुलाई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट भारी से अति भारी वर्षा का अनुमान

विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 26, 27 जुलाई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट भारी से अति भारी वर्षा का अनुमान

 

Chandrapur : बीते सप्ताह में हर तरफ अत्यधिक बारिश के कारण हुई परेशानी के बाद अब 26 और 27 जुलाई को विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के नागपुर केंद्र ने यह अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्कता की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ के जिन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है, उनमें चंद्रपुर, गढ़चिरोली, गोंदिया, भंडारा और यवतमाल का समावेश है.

सूत्रों के अनुसार ऑरेंज अलर्ट के तहत चंद्रपुर जिले में 26 और 27 जुलाई, गढ़चिरोली, यवतमाल में 26 जुलाई तथा भंडारा, गोंदिया जिलों में 27 जुलाई को भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है. इस अनुमान के तहत उक्त दिनों में कुछ क्षेत्रों में 115 से 204 मिमी तक बारिश हो सकती है.

  • चंद्रपुर जिले के 5 डैम फुल्ल

चंद्रपुर जिले में 24 जुलाई तक औसत की तुलना में इस मौसम की 43 प्रतिशत बारिश हो चुकी है. चंद्रपुर जिले में आम तौर पर एक मौसम में औसतन 1207 मिमी बारिश होती है, इस जिले में अब तक औसतन 520 मिमी बारिश हो चुकी है.

चंद्रपुर जिले में अब तक हुई बारिश के कारण इस जिले के कुल 5 डैम फुल्ल हो चुके है, जिनमें असोलमेंढा, चंदई,चारगांव, लभानसराड और डोंगरगांव बांध का समावेश है. चंद्रपुर शहर के करीब स्थित इराई डैम अब तक 63 प्रतिशत भर चुका है. इस बांध की कुल जलसंग्रहण क्षमता 207.500 मीटर की है, जबकि 24 जुलाई को इस बांध की वाटर लेवल 205.875 मीटर हो चुकी थी.

  • वर्धा और वैनगंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर

वर्धा जिले में स्थित लोअर वर्धा बांध से 12084 क्यूसेक और अपर वर्धा बांध से 6428 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, लोअर वर्धा डैम के कुल 31 में से 13 गेट खोले गए है. लाल नाला प्रकल्प से भी 419 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे वर्धा नदी के जलस्तर में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है. यह नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

गोसीखुर्द बांध से भी 63971 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, इस बांध के कुल 33 में से 11 गेट खोले गए है. चिचडोह बैरेज के भी सभीं 38 गेट खोले गए है, इस बैरेज से 152666 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे वैनगंगा नदी के जलस्तर में भी निरंतर इजाफा हो रहा है. यह नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.RMC Nagpur – Districtwise Precipitation Forecast (imdnagpur.gov.in)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808