www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Uncategorized » कोयला खदानों के परिसर में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियां, अहीर ने जताई चिंता

कोयला खदानों के परिसर में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियां, अहीर ने जताई चिंता

Chandrapur : जिले के कोयला खदान परिसर में एक के बाद एक बढ़ती जा रही आपराधिक घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनती जा रही है. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर ने इस संदर्भ में वेकोलि के अध्यक्ष सह प्रबंधक और कार्मिक निदेशक के पास चिंता जताते हुए इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए. आपराधिक गतिविधियों को रोकने हेतु कोयला खदान परिसरों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने तथा इस काम के लिए ड्रोन की मदद लेने के भी निर्देश दिए.

इस संदर्भ में अहीर ने वेकोलि के अध्यक्ष सह प्रबंधक मनोज कुमार और कार्मिक निदेशक डॉ. संजय कुमार से चर्चा की. यह बैठक रविभवन, नागपुर में संपन्न हुई.

उल्लेखनीय है कि, जिले में स्थित कोयला खदान परिसरों में आये दिन एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही है, यह घटनाएं कोयला तस्करी से लेकर आपसी दुश्मनी को लेकर हो रही है, जिसमें रिवाल्वर, देसी कट्टा जैसे हथियारों का सरेआम इस्तेमाल किया जा रहा है. यह भी उल्लेखनीय है कि, इसी घटनाओं की श्रृंखला में रविवार 23 जुलाई को राजुरा में कुछ आपराधिक छवि वाले हमलावरों ने देसी कट्टे से फायरिंग की, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सचिन डोहे की पत्नी पूर्वाषा  की बेवजह मौत हो गयी थी. यह हमला लल्ली उर्फ बलदेवसिंह शेरगिल नामक व्यक्ति पर किया गया था, जिसमें पूर्वाषा की अकस्मात रूप से गोली लगने से अकारण मौत हो गयी थी. इस घटना के संदर्भ में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें लबज्योतसिंह हरदेवसिंह देवल समेत एक नाबालिग का समावेश है. बताया जाता है कि, यह हमला कोयला तस्करी से निर्माण हुई आपसी दुश्मनी के चलते किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808