Nagpur 27 जुलाई : हर तरफ हुई धुँवाधार बारिश के कारण दक्षिण मध्य रेलवे के बल्लारशाह-काजीपेट खंड में हसनपर्ती रोड-काजीपेट खंड के बीच पुल संख्या 3 पर पानी खतरे के स्तर पर बहने के कारण इस रेल मार्ग से गुजरने वाली कई ट्रेनों को या तो रद्द किया गया है, या फिर उनका रूट डायवर्ट किया गया है.
रेलवे सूत्रों के अनुसार बल्लारशाह से काजीपेट सेक्शन के बीच अप और डाउन साइड की ट्रेनों का यातायात अगली सूचना तक निलंबित किया गया है.
इस मार्ग से गुजरने वाली कई ट्रेनों को निज़ामाबाद-नांदेड़-अकोला-खंडवा-इटारासी मार्ग से, कुछ ट्रेनों को सिकंदराबाद- वाड़ी- दौण्ड- मनमाड- इटारसी मार्ग पर डायवर्ट किया गया है. कुछ ट्रेनें निजामाबाद- मुदखेड़-पिम्पलखुटी मार्ग से रवाना किया जा रहा है. इसके अलावा भी कई ट्रेनें अन्य रूटों से डायवर्ट की गई है.
बल्लारशाह – काजीपेट रूट की जो ट्रेनें प्रभावित हुई है, उनमें संपर्कक्रांति, गोरखपुर, हजरत निजामुद्दीन दुरंतो, रेनिगुंटा-निजामुद्दीन, कोचुवेल्ली, केएसआर बेंगलुरु राजधानी, आंध्र एक्सप्रेस, सिकंदराबाद, जीटी, पूरी-द्वारका, नवजीवन, अंडमान, केरला, तमिलनाडु, मैसूर, तिरुचिरापल्ली हमसफर, दानापुर स्पेशल, बनारस, कोंगु, एसएमबीटी बेंगलुरु, संघमित्रा तथा दक्षिण एक्सप्रेस का समावेश है.



Total Users : 1946
Total views : 3808