www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » 297 करोड़ से होगा अजनी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प

297 करोड़ से होगा अजनी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प


Nagpur : ध्य रेलवे के तहत आने वाले अजनी (नागपुर) रेलवे स्टेशन का 297 करोड़ की लागत से कायाकल्प करने का निर्णय भारतीय रेलवे ने लिया है. इस स्टेशन के संपूर्ण पुनर्विकास, नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण हेतु कुल 297.79 करोड़ खर्च आएगा.

भारतीय रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों के प्रमुख उन्नयन, पुनर्विकास की एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है, जिसके तहत अजनी स्टेशन का भी चयन किया गया है.

सूत्रों ने बताया कि, अजनी स्टेशन पर पुनर्विकास का काम शुरू कर दिया गया है. इस परियोजना की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हुई है तथा जमीनी काम भी शुरू हो गया हैं. इस स्टेशन की पुरानी इमारतों को तोड़ने का काम भी शुरू हुआ है. ट्रेंचिंग, खुदाई कार्य के साथ ही बिजली के तारों, पानी और सीवरेज पाइपलाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है.

सूत्रों ने यह भी बताया कि, स्टेशन के पुनर्विकास प्रोजेक्ट के तहत यात्रियों के आगमन और प्रस्थान का पृथक्करण किया जाएगा, इस स्टेशन को मेट्रो और परिवहन के अन्य साधनों के साथ जोड़ा जाएगा.

वाहनों के लिए ड्रॉप-ऑफ और पिक-अप क्षेत्र विकसित किए जाएंगे.

वेस्ट साइड स्टेशन भवन का संशोधन किया जाएगा, पूर्व दिशा में नई इमारत बनाने की योजना है. पर्याप्त बैठने की क्षमता वाला प्रतीक्षा क्षेत्र विकसित किया जाएगा. नया पार्किंग जोन विकसित किया जाएगा.

सूत्रों ने बताया कि, इस स्टेशन पर3 नए फुट ओवर ब्रिज विकसित किए जाएंगे, जिनमें 2 आगमन के लिए और एक प्रस्थान के लिए होगा. स्टेशन पर 21 नई लिफ्ट भी लगाई जाएगी, 17 नए एस्केलेटर और 6 नए ट्रैवलेटर लगाए जाएंगे.

इस स्टेशन का डिजाइन दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. स्टेशन की सारी इमारतें सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन वाली होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808