Chandrapur 28 जुलाई : तीन दिनों से बांध क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते चंद्रपुर शहर के करीब स्थित इराई बांध के 3 गेट्स 0.25 मीटर से खोले गए है.
महाजेनको द्वारा मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे इस बांध के 2 गेट्स खोले गए थे, लेकिन बांध में जलस्तर बढ़ने की गति को ध्यान में रखते हुए दोपहर को बांध का एक और गेट खोला गया है. इस बांध के जो गेट खोले गए है, उनमें गेट क्रमांक 1, 4 और 7 का समावेश है. खबर लिखे जाने तक इस बांध में 207 मीटर तक जलसंग्रह हुआ था. प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों से सर्तकर्ता की अपील की है.

Author: samruddharashtra
Post Views: 63



Total Users : 1946
Total views : 3808