www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » इराई डैम के 3 दरवाजें 1 मीटर से खोले गए, कई बस्तियों में बाढ़ का पानी

इराई डैम के 3 दरवाजें 1 मीटर से खोले गए, कई बस्तियों में बाढ़ का पानी

Chandrapur 28 जुलाई : एक ओर जहां चंद्रपुर शहर की कई रिहायशी बस्तियां पानी से घिरी हुई है, वहीं दूसरी ओर शुक्रवार शाम को इराई डैम के तीन दरवाजें एक मीटर से खोले गए है, जिससे शहर के समीप से गुजरने वाली इराई नदी के जलस्तर में और अधिक बढ़ोतरी होने के संकेत है.

जिले में स्थित वर्धा, वैनगंगा और इराई तीनों नदियों में बाढ़ की स्थिति होने से बस्तियों में प्रवेश करने वाला पानी और कुछ घंटो तक उतरने की संभावना कम बताई जा रही है. इस बीच चंद्रपुर शहर से 500  से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है. शहर के पठानपुरा गेट से बाहर बसे राजनगर तथा आसपास की कॉलोनियों से लोगों को नाव के सहारे बाहर निकाला गया है. प्रशासन ने लोगों से समय रहते सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित होने की अपील की है, इसके लिए मनपा प्रशासन ने कुल 14 जगह पर रेस्क्यू सेंटर तैयार किये है. आपातकालीन स्थिति में 101, 07172- 259406, 9823107101, 8975994277 आदि नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808