Chandrapur 29 जुलाई : मराठी फिल्मों के प्रदर्शन को लेकर उदासीनता दिखाने वाले स्थानीय मिराज सिनेमा को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के आंदोलन के बाद अंग्रेजी फ़िल्म का पोस्टर हटाकर उसके स्थान पर मराठी सिनेमा का पोस्टर लगाने पर मजबूर होना पड़ा.
महाराष्ट्र में आये दिन केदार शिंदे के निर्देशन में बनी एक मराठी फिल्म धूम मचा रही है. इस फ़िल्म को समूचे राज्य में दर्शकों की खासकर महिलाओं की भारी लोकप्रियता मिल रही है. स्थानीय मिराज सिनेमा में भी यह फ़िल्म प्रदर्शित हो रही है, लेकिन मिराज सिनेमा का प्रबंधन अपने सिनेमा की इमारत के अग्रणी हिस्से में इस सिनेमा के पोस्टर को स्थान न देते हुए किसी अंग्रेजी फ़िल्म के पोस्टर को प्राथमिकता दे रहा था. इस बात की जानकारी मिलते ही मनसे के शहर अध्यक्ष सचिन भोयर तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघर में जाकर जाकर प्रबंधक को अंग्रेजी फ़िल्म का पोस्टर हटाकर उसके स्थान पर मराठी फिल्म के पोस्टर को जगह देने का अन्यथा आंदोलन खड़ा करने का अल्टीमेटम दिया. अंततः सिनेमा प्रबंधन ने अपनी इमारत के दर्शनी हिस्से में अंग्रेजी फ़िल्म के पोस्टर के बदले संबंधित मराठी फिल्म के पोस्टर को स्थान दिया.



Total Users : 1946
Total views : 3808