Chandrapur 31 जुलाई : चंद्रपुर शहर से जुड़े दाताला, देवाड़ा परिसर में बाघ पाए जाने से परिसर में हड़कंप मच गया है. यह बाघ रविवार शाम से वहां देखा गया है. कुछ लोगों ने इसकी तस्वीरें भी अपने कैमरे में कैद की है.
यह बाघ समीपवर्ती नाले से होकर वहां आया होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है. इस बाघ के पगमार्क भी परिसर में जगह जगह पर पाए गए है. वन विभाग को इसकी सूचना मिलते ही वन अधिकारियों ने यह पगमार्क बाघ के ही होने की पुष्टि की है. इस क्षेत्र के वन परिक्षेत्र अधिकारी घोरुडे के अनुसार जहाँ यह बाघ पाया गया है, वहां वन कर्मचारियों की तैनाती की गई है, उन्होंने बताया कि, इस बाघ की ट्रेंक्यूलाइस कर उसे पकड़ने का वन विभाग का प्रयास है.


Author: samruddharashtra
Post Views: 56



Total Users : 1946
Total views : 3808