www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » समृद्धि महामार्ग पर एक ही रात में 2 भीषण दुर्घटनाएं, कार पलटने से 3 घायल, ट्रक को लगी आग

समृद्धि महामार्ग पर एक ही रात में 2 भीषण दुर्घटनाएं, कार पलटने से 3 घायल, ट्रक को लगी आग

Buldhana 4 अगस्त : नागपुर से मुंबई को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है. शुक्रवार 4 अगस्त को तड़के इस महामार्ग पर अलग अलग स्थानों पर 2 भीषण दुर्घटनाएं हुई. पहली दुर्घटना में एक तेज गति से जा रही कार पलटने से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए तो दूसरी दुर्घटना में एक ट्रक को लगी आग में जलकर खाक हुआ.

कार दुर्घटना महामार्ग पर वाशिम जिले के मालेगांव के पास हुई, जिसमें जाफराबाद निवासी संतोष वाघमारे (20), निखिल वाकोडे (22) और सागर वाघमारे (23) गंभीर रूप से घायल हुए. दुर्घटना में कार चक्काचुर हो गयी. यह कार तेज गति से नागपुर से मुंबई की ओर जा रही थी.

दूसरी दुर्घटना में नाशिक से नागपुर की ओर आ रहे ट्रक को बुलढाणा जिले में मेहकर के पास अचानक आग लगी, जिसमें यह ट्रक जलकर खाक हुआ. बताया जाता है कि, यह ट्रक भी अत्यधिक गति से आ रहा था, कि उसका टायर फट गया और ट्रक डिवाइडर से जा टकराया. यह ट्रक केमिकल से भरा हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808