Mumbai 4 अगस्त : मुंबई के वर्सोवा बीच पर गुरुवार रात 2 युवकों के शव बरामद किए जाने से खलबली मच गई. दोनों की मौत कैसे हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है.
वर्सोवा बीच पर एक साथ 2 व्यक्तियों के शव पड़े होने की जानकारी जीवन रक्षकों ( लाइफ गार्ड्स ) को प्राप्त हुई थी, सूचना मिलते ही वर्सोवा पुलिस बीच पर पहुंची. दोनों शव एक दूसरे से 100 फ़ीट दूरी पर पड़े थे.
पुलिस ने दोनों की जेब से मिले आधार कार्ड से शवों की शिनाख्त की. दोनों युवक हरियाणा राज्य के थे. पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी. परिजनों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार वे दोनों क्रमशः नागपुर और चेन्नई में काम पर थे.
मृतकों के नाम दीपक बिश्ट (25) और हरदेवसिंह (26) बताए जा रहे है. दोनों के शव पर कहीं कोई जख्म के निशान नहीं है. दोनों की हत्या हुई है या उनकी डूबने से मौत हुई है, इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही है. उनकी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आने की बात पुलिस ने स्पष्ट की है.



Total Users : 1946
Total views : 3808