www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » महाराष्ट्र में लुटेरों की सरकार, सत्र समाप्ति के बाद वडेटटीवार का आरोप

महाराष्ट्र में लुटेरों की सरकार, सत्र समाप्ति के बाद वडेटटीवार का आरोप

Mumbai 4 अगस्त : महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्षी नेता विजय वडेटटीवार ने कहा कि, राज्य की मौजूदा सरकार पतन की राह पर निकल पड़ी है, यह सरकार लुटेरों की सरकार है, यह सरकार सत्ता की मस्ती में है, संख्याबल के आधार पर यह सरकार नैतिकता और नीतिमत्ता भूल बैठी है.
महाराष्ट्र विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद वडेटटीवार पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि, उन्हें नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम करने के लिए इस सत्र में सिर्फ ढेड़ दिन ही समय मिला, विधानमंडल का अगला शीत सत्र अब नागपुर में 7 दिसंबर से प्रारंभ होगा.
उन्होंने आरोप लगाया कि, इस सत्र में विपक्ष ने कई जनकल्याणकारी मुद्दे उपस्थित किए, लेकिन सरकार किसी भी मुद्दे पर समर्पक जवाब नहीं दे सकी. मुख्यमंत्री ने सत्र के अंतिम दिवस पर सिर्फ मातोश्री के खिलाफ बोलने में ही समय व्यतीत किया.
उन्होंने कहा कि, यह सरकार सिर्फ लुटेरों की सरकार है, बहुमत होने के बावजूद इन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस को फोड़ने का काम किया. इन्हें जनाधार खोने का डर सता रहा है. इस सरकार को अब जनता ही सबक सिखाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808