Warora 5 अगस्त : एक नाबालिग लड़की से वेश्यावृत्ति कराने के आरोप में पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 11 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार वरोरा में एक दंपत्ति एक 14 वर्षीय किशोरी से जबरन वेश्यावृत्ति कर रहे थे, इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस ने एक घर में छापामारी करते हुए उक्त किशोरी को दंपत्ति के कब्जे से मुक्तता दिलवाई. किशोरी से जबरन देह व्यापार करवाने के आरोप में पुलिस ने इस दंपत्ति के साथ ही 2 एजेंटों को और 7 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि, इस किशोरी से शहर में विगत 2 माह से देह व्यापार करवाया जा रहा था, इस अनैतिक कारोबार को अंजाम देने के लिए दंपत्ति ने 2 एजेंट नियुक्त किये थे, जिनमें एक महिला एजेंट का भी समावेश था. यह एजेंट कमीशन के बदले में ग्राहकों को तलाश कर लाते थे. सभीं आरोपियों के खिलाफ पॉस्को और अनैतिक देह व्यापार प्रतिबंध कानून के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले में शहर के कई बड़े नाम सामने आने की आशंका व्यक्त की जा रही है.



Total Users : 1946
Total views : 3808