www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Uncategorized » चांद की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान 3, 23 अगस्त को चंद्रमा की धरती पर करेगा लैंड

चांद की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान 3, 23 अगस्त को चंद्रमा की धरती पर करेगा लैंड

Bengaluru 5 अगस्त : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो को शनिवार को बड़ी सफलता हासिल हुई, इसरो द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए चंद्रयान 3 अब सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया है. यह जानकारी इसरो ने साझा की.

चंद्रयान 3 ने चांद के बाहरी कक्षा को पकड़ लिया है. इसे लूनर ऑर्बिट इंसर्शन कहा जाता है. अब यह चंद्रयान अंडाकार कक्षा में चांद के चक्कर काटेगा और अलग अलग ऑर्बिट में प्रवेश करता जाएगा. अनुमान है कि, 6 अगस्त को रात 11 बजे चंद्रयान 10 से 12 हजार किमी की ऑर्बिट में प्रवेश करेगा, 9 अगस्त को दोपहर 2 से 3 बजे इस चंद्रयान को 4 से 5 हजार किमी के ऑर्बिट में डाला जाएगा. 14 अगस्त को इसे 1 हजार किमी के ऑर्बिट में डाला जाएगा, 5 वें ऑर्बिट में यह 100 किमी की कक्षा में होगा, 17 अगस्त का दिन चंद्रयान के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होगा, इस दिन चंद्रयान के प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल एक दूसरे से अलग हो जाएंगे. अनुमान है कि, 23 अगस्त का दिन भारतवर्ष के लिए सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक रहेगा, इस दिन चंद्रयान शाम 5 बजकर 47 मिनट पर चांद पर लैंड करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 3 3 8
Total Users : 1338
Total views : 2880