www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » मुंबई में लोकल ट्रेन्स में सीरियल बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम में आया कॉल

मुंबई में लोकल ट्रेन्स में सीरियल बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम में आया कॉल

Mumbai 6 अगस्त : मुंबई में लोकल ट्रेनों में सीरियल बम ब्लास्ट करने की धमकी भरा फोन मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को प्राप्त हुआ है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे यह कॉल पुलिस कंट्रोल रूम में आया, यह कॉल एक महिला पुलिस कर्मी ने उठाया, इस कर्मी ने कॉल करने वाले शक्श से अधिक जानकारी लेने का प्रयास किया, तब उसने बताया कि, मुंबई में लोकल ट्रेनों में सीरियल बम ब्लास्ट होने वाले है. महिला कर्मी ने उससे यह पूछा कि, कब, कहाँ और कौनसी ट्रेनों में यह ब्लास्ट होने वाले है, तो उसने आगे कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. उसने सिर्फ इतना ही कहा कि, वह जुहू पार्ले परिसर से बोल रहा है. पुलिस ने जब इस कॉल को ट्रेस करने की कोशिश की तो, यह कॉल जुहू पार्ले परिसर से ही आने की बात स्पष्ट हुई.
उल्लेखनीय है कि, शनिवार 5 अगस्त को इसी तरह के कॉल मुंबई और दिल्ली में भी प्राप्त हुए थे, जिसमें दोनों जगह एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इस तरह के थ्रेट कॉल मिलने पर दोनों राजधानियों की पुलिस तथा अन्य एजंसियां सतर्क हुई है, और आगे की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808