www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » नई दिल्ली » राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता बहाल, लोकसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता बहाल, लोकसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

Delhi 7 अगस्त : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब लोकसभा सचिवालय ने सोमवार 7 अगस्त को एक अधिसूचना जारी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता बहाल की. कोर्ट के एक फैसले के बाद मार्च 2023 में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किया था. उल्लेखनीय है कि, मोदी सरनेम मामले में सूरत न्यायालय द्वारा राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 वर्ष की सजा सुनाई गयी थी, इस फैसले के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गयी थी. सूरत कोर्ट के फैसले को राहुल गांधी द्वारा गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती दी गयी थी, किंतु उन्हें राहत नहीं मिली थी, अंततः उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. राहुल गांधी 2019 में कर्नाटक के वायनाड से लोकसभा चुनाव से निर्वाचित हुए थे. लोकसभा सदस्यता बहाली के बाद अब राहुल गांधी जल्दी ही संसद में पुनः दिखाई देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808