www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » प्रशासकीय इमारत को लगी आग संदेह के घेरे में, साजिश की आशंका

प्रशासकीय इमारत को लगी आग संदेह के घेरे में, साजिश की आशंका

Chandrapur 7 अगस्त : स्थानीय बस स्टैंड के सामने स्थित प्रशासनिक इमारत की दूसरी मंजिल पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यालय को लगी आग अब संदेह के घेरे में फंस गई है. यह आग शार्ट सर्किट से लगी या किसी साजिश के तहत इस आग को अंजाम दिया गया है, इस बात को लेकर सवालिया निशान खड़े किए जा रहे है. जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने भी इस आग को लेकर संदेह व्यक्त करते हुए आग की जांच के निर्देश दिए है.
रविवार 6 अगस्त को तड़के कुछ लोगों को प्रशासनिक इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित फ़ूड एंड ड्रग्स विभाग के कार्यालय की खिड़कियों से आग की लपटें और धुएं के गुबार निकलते नजर आए थे. घटना की गंभीरता देखते हुए दमकल विभाग की 3 गाड़ियों की सहायता से भले ही आग पर काबू पा लिया गया हो, लेकिन इस आग में कार्यालय के सभीं महत्वपूर्ण कागजात, फर्नीचर, कंप्यूटर तथा विभाग द्वारा अब तक विभिन्न स्थानों पर कार्रवाइयों में जब्त की गई सामग्री जलकर खाक हो गयी.
उल्लेखनीय है कि, इस प्रशासनिक इमारत में कई सरकारी विभागों के कार्यालय स्थित है. इमारत के एक-एक फ्लोर पर अगल बगल में सरकारी विभागों के कई अन्य कार्यालय है, इस इमारत के ठीक पीछे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कुछ विभाग स्थित है, फ़ूड एंड ड्रग्स विभाग कार्यालय को लगी यह आग आसपास के कार्यालयों में फैलने की संभावना थी, लेकिन सौभाग्यवश यह आग संबंधित कार्यालय तक ही सीमित रखने में दमकल विभाग को सफलता मिली.
अब इस आग को लेकर जिले में अटकलों बाजार गर्म होता दिखाई दे रहा है, यह आग किसी साजिश का हिस्सा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. जिले में इन दिनों बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित सुंगंधित तंबाकू, गुटखा, पान मसाला आदि का अवैध कारोबार करने वालों का जाल बिछा हुआ है. राज्य में वर्ष 2012 से इस सामग्री के बिक्री तथा उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है. बावजूद इसके जिले में इस सामग्री की खरीदी-बिक्री जारी है. इस अवैध कारोबार में बड़े बड़े व्यापारी सम्मिलित है, उनका नेटवर्क छत्तीसगढ़ से लेकर तेलंगाना राज्यों तक फैला हुआ है. उक्त बाहरी राज्यों के बड़े शहरों से बड़े पैमाने पर यहां उक्त प्रतिबंधित माल आता है. जिले के हर छोटे बड़े गांवों में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू, गुटखा की बिक्री हो रही है, कई जगह किराना दुकानों की आड़ में यह बिक्री की जा रही है.
इस अवैध कारोबार में संलिप्त व्यापारियों तथा दुकानदारों पर कार्रवाई करने के अधिकार फ़ूड एंड ड्रग्स प्रशासन विभाग के पास है, स्थानीय पुलिस की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया जाता है. चंद्रपुर जिले में भी पिछले कुछ दिनों से फ़ूड एंड ड्रग्स विभाग द्वारा कई स्थानों पर कार्रवाई कर बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू और गुटखा जब्त किया गया है, यह जब्त सामग्री आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत फ़ूड एंड ड्रग्स कार्यालय में ही रखी जाती है. बताया जाता है कि, रविवार को लगी भीषण आग में ऐसी ही जब्त की गई बड़ी सामग्री जलकर राख हो गयी. यही वजह है कि, इस आग को अब संदिग्ध नजरों से देखा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808