Chandrapur 9 अगस्त : रिश्वतखोरी के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने राजस्व विभाग के 2 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है, जिनमें मंडल अधिकारी सुनील चौधरी तथा ग्राम म्हसली पटवारी कार्यालय के राजू रग्गड का समावेश है. मंडल अधिकारी चौधरी चिमूर तहसील के गोंदेड़ा सर्कल में कार्यरत है. दोनों के खिलाफ खेत जमीन के फेरफार कर लिए 15 हजार की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने का आरोप है. यह कार्रवाई गड़चिरोली निवासी एक सेवानिवृत्त कर्मी की शिकायत पर की गई. इस कर्मचारी की अडेगांव में कृषि जमीन है, इस जमीन के फेरफार हेतु दोनों आरोपियों ने उनसे 15 हजार की रिश्वत मांगी थी, समझौता 11 हजार में तय हुआ था. प्राप्त शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने चिमूर के लेक्चरर कॉलोनी के एक मकान में जाल बिछाते हुए उपरोक्त कार्रवाई की.
Author: samruddharashtra
Post Views: 22



Total Users : 1946
Total views : 3808