www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » देश » अमरावती रेलवे स्टेशन बना पिंक स्टेशन, महिला कर्मी ही संभाल रहे अधिकांश काम.

अमरावती रेलवे स्टेशन बना पिंक स्टेशन, महिला कर्मी ही संभाल रहे अधिकांश काम.

Amravati 9 अगस्त : मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के तहत आने वाला न्यू अमरावती स्टेशन एक ऐसा स्टेशन बन गया है, जहां अधिकांश काम सिर्फ और सिर्फ महिला कर्मी ही संभाल रहे है.

स्टेशन मास्टर से लेकर गुजरने वाली ट्रेनों को झंडी दिखाना और टिकिट बुकिंग से लेकर स्टेशन को सुरक्षा प्रदान करने जैसे अधिकांश कामों के लिए यहां महिला कर्मियों को ही तैनात किया गया है, और यह महिला कर्मी अपने सभीं काम यहां बखूबी संभाल रहे है. महिला सबलीकरण की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए सभीं महिला कर्मियों वाला न्यू अमरावती स्टेशन भुसावल विभाग में पहला तथा राज्य का तीसरा स्टेशन बन गया है. इस स्टेशन में कुल 12 महिला कर्मी तैनात है, जिनमें 4 उप स्टेशन अधीक्षक, 4 पॉइंट वूमेन, 3 रेलवे सुरक्षा कर्मी तथा एक स्टेशन बुकिंग एजेंट का समावेश है. इस स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 380 यात्री आते है तथा इस स्टेशन से प्रतिदिन 10 ट्रेनों का आवागमन होता है. पिंक स्टेशन के रूप में पहचान स्थापित करने वाले न्यू अमरावती स्टेशन को गुलाबी रंग में ही रंगाया गया है. इसे गुलाबी रंग की रोशनाई से ही सुसज्जित किया गया है. 

यह भी उल्लेखनीय है कि, महिला सबलीकरण के तहत अधिकांश रूप से महिला कर्मी तैनात रहने वाले राज्य के 2 अन्य स्टेशनों में मुंबई विभाग के माटुंगा और नागपुर विभाग के अजनी स्टेशनों का समावेश है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808