नई दिल्ली 9 अगस्त : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ( आईसीसी ) भारत में होने वाले आगामी विश्व कप मुकाबलों में 9 मैचों के संशोधित कार्यक्रम बुधवार 9 अगस्त को घोषित किए, जिसके अनुसार अब बहुप्रतीक्षित भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला शनिवार 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा. पहले यह मैच रविवार 15 अक्टूबर को खेला जाने वाला था.
भारत में विश्व कप क्रिकेट मुकाबले 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे है, पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, इसी मैदान पर विश्व कप का फाइनल मैच रविवार 19 नवंबर को होगा.
Author: samruddharashtra
Post Views: 68



Total Users : 1946
Total views : 3808