www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » चांदा फोर्ट – गोंदिया – डोंगरगढ़ रूट पर 23 अगस्त तक कई मेमू ट्रेनें रद्द

चांदा फोर्ट – गोंदिया – डोंगरगढ़ रूट पर 23 अगस्त तक कई मेमू ट्रेनें रद्द

Chandrapur 9 अगस्त : चांदा फोर्ट से गोंदिया और गोंदिया से डोंगरगढ़ रूट पर 23 अगस्त तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर विभाग ने सुरक्षा संबंधी कारणों एवं मरम्मत तथा अन्य एक्सप्रेस गाड़ियों की हो रही लेटलतीफी को रोकने के लिए इस रूट पर दौड़ने वाली कई मेमू ट्रेनों को 23 अगस्त तक के लिए रद्द कर दिया है.

रेलवे सूत्रों के अनुसार जो मेमू गाड़िया रद्द की गई है उनमें, चांदा फोर्ट – गोंदिया मेमू (08805), वड़सा – चांदा फोर्ट मेमू ( 08808), इतवारी- बालाघाट मेमू ( 08714/15),बालाघाट-इतवारी मेमू (08806), डोंगरगढ़-गोंदिया-डोंगरगढ़ (08723), दुर्ग-डोंगरगढ़ (08721), गोंदिया-डोंगरगढ़-दुर्ग (07024) आदि का समावेश है. उक्त रूट पर यात्रा करने से पहले यात्रियों द्वारा पहले जानकारी लेकर ही आगे की यात्रा करने की अपील रेलवे प्रशासन की ओर से की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808