www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » अन्य » गोंदिया की 33 राइस मिलें ब्लैकलिस्टेड, खाने अयोग्य चावल की आपूर्ति का आरोप

गोंदिया की 33 राइस मिलें ब्लैकलिस्टेड, खाने अयोग्य चावल की आपूर्ति का आरोप

Gondia 10 अगस्त : गोंदिया जिले में चल रही 33 राइस मिलों को ब्लैकलिस्टेड किया गया है. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरकार को घटिया और खाने अयोग्य चावलों की आपूर्ति करने के आरोप में गोंदिया के जिलाधिकारी चिन्मय गोतमारे ने यह कार्रवाई करते हुए उक्त राइस मिलों को 3 वर्ष के लिए ब्लैकलिस्टेड करार दिया है.जिलाधिकारी ने हाल ही में इस संदर्भ में आदेश जारी किया है.
गौरतलब है कि, भारतीय खाद्य निगम ( FCI ) के अधिकारियों ने उक्त राइस मिलों से सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बीड,नंदुरबार, लातूर समेत अन्य जिलों को की गई चावलों की आपूर्ति की जांच की थी, इस जांच में राइस मिलों से सप्लाई किया गया चावल बेहद घटिया क्वालिटी का और मनुष्य के लिए खाने अयोग्य पाया गया था. खाद्य निगम अधिकारियों की टीम ने तत्काल अपनी रिपोर्ट गोंदिया जिलाधिकारी को पेश की थी, जिसके आधार पर जिलाधिकारी ने उक्त कार्रवाई की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808