Chandrapur 11 अगस्त : कोरपना तहसील में ग्राम नारंडा में स्थित दालमिया सीमेंट प्लांट को शुक्रवार को भीषण आग लगी, जिसमें प्लांट के 5 कन्वेयर बेल्ट जलकर खाक हुए है.
ग्राम नारंडा में दालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड के मुरली सीमेंट प्लांट है, इस प्लांट में 11 अगस्त को दोपहर में आग लगने से प्लांट में काम कर रहे कर्मियों में हड़कंप मच गया. आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. इस आग में फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. लेकिन आग में प्लांट को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की जानकारी है. यह आग किस वजह से लगी इसको लेकर भी अभी कोई जानकारी स्पष्ट नहीं हुई है.
Author: samruddharashtra
Post Views: 28



Total Users : 1946
Total views : 3808