www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » राजनीति » अजित पवार गुट को चंद्रपुर में फीका रिस्पॉन्स

अजित पवार गुट को चंद्रपुर में फीका रिस्पॉन्स

Chandrapur 12 अगस्त : राष्ट्रवादी कांग्रेस के सुप्रीमो शरद पवार का साथ छोड़कर अलग गुट बनाने वाले अजित पवार को चंद्रपुर जिले में कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. अजित पवार गुट के विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे ने शनिवार को जिले में एक बैठक लेकर अजित पवार के साथ कितने पदाधिकारी आ सकते है, इसका जायजा लिया, लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगी. स्थानीय रेस्ट हाऊस में हुई इस बैठक में एड. बाबासाहब वासाडे और सुनील दहेगावकर को छोड़ कोई अन्य वर्तमान पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे. इस बैठक को राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिले में कार्यरत जिलाध्यक्ष, शहर जिलाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, महिला जिलाध्यक्ष तथा अन्य सभीं सेल के किसी भी पदाधिकारी की उपस्थिति नहीं थी. जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस में वर्तमान परिस्थितियों में जो पदाधिकारी शरद पवार के साथ है, वे उन्हें छोड़कर अजित पवार गुट में शामिल नहीं होना चाहते, यह बात शनिवार को हुई समीक्षा बैठक ने स्पष्ट कर दी. उल्लेखनीय है कि, एड. बाबासाहब वासाडे पिछले 35 वर्ष से शरद पवार के साथ जुड़े है, उनका इस तरह अजित पवार गुट की बैठक को उपस्थित रहने पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है. सुनील दहेगावकर पिछले कुछ दिनों पूर्व ही राष्ट्रवादी कांग्रेस छोड़कर के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की भारत राष्ट्र समिति पार्टी में शामिल हुए थे, चंद दिनों बाद ही अब वे अजित पवार गुट के साथ दिखाई देने लगे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808