Pune 12 अगस्त : राष्ट्रवादी कांग्रेस अध्यक्ष शरद पवार और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच शनिवार को पुणे में गुप्त बैठक हुई. पुणे के कोरेगांव पार्क में एक व्यवसायी के निवास पर यह बैठक हुई, जिससे राजनीतिक क्षेत्र में खलबली मच गई है. करीब आधे घंटे तक यह बैठक चली, उसके बाद शरद पवार की गाड़ियों का काफिला उस बंगले से बाहर निकला. इस बैठक के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा का बाजार गर्म हुआ है. पुणे में शनिवार को चांदनी चौक फ्लाई ओवर ब्रिज का उदघाटन समारोह था, अजित पवार इस कार्यक्रम के लिए पुणे में आये थे.
Author: samruddharashtra
Post Views: 41



Total Users : 1946
Total views : 3808