www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » क्या अजित पवार होंगे अगले सीएम ? अटकलों का बाजार गर्म

क्या अजित पवार होंगे अगले सीएम ? अटकलों का बाजार गर्म

Mumbai 12 अगस्त : राजनीतिक गलियारे में दबे स्वर में यह अटकलें लगाई जा रही है कि, शीघ्र ही महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा फेरबदल होकर अजित पवार राज्य के नए मुख्यमंत्री बन सकते है.

पुणे में शनिवार को शरद पवार और अजित पवार के बीच एक व्यवसायी के निवास पर हुई गुप्त भेंट के बाद यह अटकलों का बाजार गर्म हो रहा है. जबसे अजित पवार की शिंदे-फडणवीस सरकार में एंट्री हुई है, तबसे स्वयं शिंदे तथा उनके समर्थक विधायकों में नाराजगी स्पष्ट हो रही है. शनिवार को पुणे में चांदनी चौक में बने नए फ्लाई ओवर ब्रिज का उदघाटन समारोह था, इस समारोह को दोनों डिप्टी सीएम उपस्थित थे लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस समारोह में उपस्थित नहीं थे. यही वजह है कि, राज्य को अजित पवार के रूप में शीघ्र ही नया सीएम मिल सकता है, ऐसी अटकलें जोर पकड़ने लगी है. यह फेरबदल स्वाधीनता दिवस समारोह के बाद किसी भी वक्त हो सकता है, ऐसा भी अंदाजा लगाया जा रहा है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नाराजगी दूर करने उन्हें केंद्र में स्थान दिया जा सकता है, ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808