Nagpur 17 अगस्त : नागपुर के करीब सावनेर में स्थित कन्हान नदी में 6 युवक-युवती डूबने के समाचार है. कुछ युवक, युवतियों का समूह तैरने के लिए नदी में उतरा था, कि नदी में 4 लोग डूब गए जिनमें एक युवती का समावेश है, इस दुर्घटना में 2 युवतियां बच गयी. घटना से परिसर में खलबली मच गई है. यह हादसा गुरुवार को दोपहर में सावनेर के पास वाकी में हुआ है. घटनास्थल पर ग्रामवासियों समेत पुलिस दल पहुंच चुका है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 युवक – युवतियों का एक समूह वाकी (सावनेर) के पास नदी किनारे घूमने के लिए गया था. बहती हुई नदी को देखकर सभीं तैरने और मौजमस्ती के लिए नदी में उतरे, लेकिन नदी की गहराई का अंदाजा नहीं आने से वे सभीं नदी में डूब गए. इस हादसे में किसी तरह 2 युवतियां अपनी जान बचाने में सफल रही लेकिन 4 युवा नदी में लापता हो गए, जिनमें 3 युवक और एक युवती का समावेश है. घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है. लापता युवाओं के नाम विजय, सानिया, अंकुश और अर्पित बताए जा रहे है. देर शाम तक चारों में से किसी के मिलने की खबर नहीं है.



Total Users : 1946
Total views : 3808