Chandrapur 17 अगस्त : पिछले सप्ताह इराई नदी का पानी प्रदूषित होने से शहर की जलापूर्ति 4 दिनों तक प्रभावित हुई थी, इस घटना की कदवीं यादें अभी बाकी ही है कि, इराई नदी का पानी फिर एक बार प्रदूषित नजर आ गया है, यह पानी पिछले सप्ताह की तरह ही लाल – पीला और तैलीय नजर आ रहा है. इस बात की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों ने नदी के पानी की प्राथमिक जांच करते हुए रासायनिक परीक्षण हेतु नदी के पानी के सैम्पल्स जमा किये. पर्यावरण संस्था संजीवनी के अध्यक्ष राजेश बेले की शिकायत पर एमपीसीबी के अधिकारियों ने यह सैम्पल्स इकट्ठा किए.
बताया जा रहा है कि,चंद्रपुर सुपर थर्मल पावर स्टेशन से रान वेंडली नाले में छोड़े गए वेस्ट वाटर के कारण नदी का यह पानी प्रदूषित हुआ है. अब चंद्रपुर मनपा जलापूर्ति को लेकर क्या कदम उठाती है, शहर की जलापूर्ति कुछ दिनों के लिए खंडित करती है या जलापूर्ति सुचारू रखती है, इस ओर शहरवासियों की निगाहें लगी हुई है.



Total Users : 1946
Total views : 3808