www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » विदर्भ में बारिश की दमदार बैटिंग, ब्रम्हपुरी में सर्वाधिक बारिश, इराई डैम लबालब

विदर्भ में बारिश की दमदार बैटिंग, ब्रम्हपुरी में सर्वाधिक बारिश, इराई डैम लबालब

Chandrapur 19 अगस्त : पिछले तीन सप्ताह की विश्रांति के बाद विदर्भ में बारिश का पुनरागमन हुआ है, पिछले 24 घंटे में बारिश ने विदर्भ के कुछ जिलों में दमदार बैटिंग की है. ब्रम्हपुरी में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 105 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में धुवांधार बरसने के बाद बारिश अगस्त माह के प्रारंभ से ही नदारद हो गयी थी. जुलाई माह की दमदार बारिश को देखते हुए विदर्भ के किसानों ने अपने खेतों में बुआई की थी. विदर्भ के धान उत्पादक किसानों ने भी रोपाई के शत प्रतिशत काम निपटा दिए थे, लेकिन अगस्त माह की शुरुवात से ही बारिश ने मुंह मोड़ लिया था, जिससे किसानों में निराशा देखी जा रही थी. बारिश की प्रतीक्षा में 3 सप्ताह बीत गए, खेतों में लगाई गई फसल मुरझाने लगी थी, फसल पर कीटों के प्रकोप की संभावना से किसान हताश नजर आ रहे थे, कि शुक्रवार से विदर्भ में बारिश ने पुनर्प्रवेश करते हुए दमदार उपस्थिति दर्ज की. चंद्रपुर में शुक्रवार को दिन भर हल्की बारिश के बाद रात से ही अच्छी बारिश देखी जा रही है. शनिवार तड़के से ही चंद्रपुर समेत आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में ब्रम्हपुरी में 102 मिमी बारिश दर्ज की गई. गड़चिरोली, गोंदिया, नागपुर और वर्धा जिले में भी 40 से 50 मिमी तक बारिश दर्ज की जा चुकी है.

इराई डैम हुआ लबालब
पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के बाद चंद्रपुर शहर के समीप स्थित महाजेनको का इराई डैम लबालब हो गया है. इस डैम की अधिकतम क्षमता 207.500 मीटर की है, इस तुलना में सुबह साढ़े 8 बजे तक डैम का जलस्तर 206.525 मीटर तक पहुंच चुका था, यह डैम अब 99 प्रतिशत भर चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808