Mumbai 19 अगस्त : महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के विपक्षी नेता विजय वडेटटीवार ने कहा कि, महाराष्ट्र में चल रही वर्तमान सरकार की मुख्य कुर्सी खतरे में है, इस सरकार के बीच जो कुछ चल रहा है, वह ठीक नहीं चल रहा है, सितंबर में महाराष्ट्र की मुख्य कुर्सी में बदलाव होगा.
उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. सीएम के डिनर को उपमुख्यमंत्री उपस्थित नहीं रहते है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि, कुछ तो गड़बड़ चल रही है.
गौरतलब है कि, महाराष्ट्र की राजनीति में काफी दिनों से सीएम को शीघ्र ही बदलें जाने की अटकलें लगाई जा रही है. हालांकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि, महाराष्ट्र में सीएम पद पर एकनाथ शिंदे ही बने रहेंगे.
Author: samruddharashtra
Post Views: 35



Total Users : 1946
Total views : 3808